बड़गांव पंचायत में झामुमो की SIR बूथ कमेटी का गठन, संगठन मजबूती पर जोर

Spread the love

मांडू  (रामगढ़), झारखंड : मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़गांव पंचायत में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा SIR बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला संयोजक मंडली सदस्य विजय राम, मांडू प्रखंड अध्यक्ष अकाल उरांव तथा प्रखंड सचिव सुरेश चंद्र पटेल उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती किसी भी राजनीतिक दल की सफलता की आधारशिला होती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा लोगों की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर बड़गांव पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र रविदास, हेमलाल सिंह, पंचायत सचिव नरेश प्रसाद, पंकज वर्मा, बैजनाथ ठाकुर, सुरेंद्र रविदास, सुरेश राम, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को गति देना रहा।