
रामगढ़ (झारखंड) : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान डाकघर के पोस्टमास्टर मो. जशीम खान एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने अपने सहकर्मियों के साथ सदर अस्पताल रामगढ़ से पहुंची चिकित्सक डॉ. डौली किस्पोटा एवं उनकी टीम का स्वागत करते हुए रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
