रामगढ़ कैंट, झारखंड :श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट, नेहरू रोड, रामगढ़ कैंट द्वारा सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम एवं उपनियमों की जानकारी ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी गई।
बैठक में चुनाव पदाधिकारी श्री सुरेश बगड़िया एवं चुनाव सहयोगी श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख सदस्यों में श्री विष्णु पोद्दार, श्री श्याम परशुरामपुरिया, कमल बगड़िया, रमेश अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, पिंटू अग्रवाल, रोहित कुमार पंसारी, पंकज मोगरा, संदीप अग्रवाल, अनिल गोयल, श्री प्रकाश अग्रवाल, राजीव बगड़िया तथा मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री सांवरमल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
चुनाव पदाधिकारी श्री सुरेश बगड़िया ने बताया कि कार्यकारिणी के कुल 11 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-सचिव के एक एक पद के लिए एवं कार्यकारिणी में चार सदस्य शामिल हैं। कार्यकारिणी में दो सरंक्षक सदस्य पदेन होते है। वे कार्यकारिणी में सीधे चयनीत होगें । नामांकन पत्र 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। संध्या पांच बजे से बाद नामाकन पत्रों की जांच की जाएगी । आवश्यकता पड़ने पर मतदान 14 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराया जाएगा।
बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव उपनियमों की भी जानकारी दी गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने चुनाव कार्यक्रम का स्वागत करते हुए सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद जताई।