रामगढ़, झारखंड :पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा शुक्रवार, 19 जून 2026 को जिले में वर्ष 2022 एवं उससे पूर्व के लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुराने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को अविलंब कार्रवाई करते हुए लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया।