बलिदान दिवस पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने दी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके संघर्ष को याद किया।

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा देकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए “राष्ट्र प्रथम” के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद, दीपक सोनकर, संजय साह, विनीता सिंह, अमित अग्रवाल, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, अमित ठाकुर, आकाश गुप्ता, मुकेश तिवारी, अमर कुमार, अमर भारती, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।