हुल दिवस पर रामगढ़ में अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, उपायुक्त व एसपी ने किया नमन

Spread the love

रामगढ़ ( झारखण्ड ) : हुल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ब्लॉक ‘ए’ में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित अन्य अधिकारियों ने हुल क्रांति के अमर वीर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू एवं भैरव मुर्मू के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।