रामगढ़ में सड़क व खनन दुर्घटनाओं पर सख्ती, उपायुक्त व एसपी ने सीसीएल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर्स को दिए सुरक्षा के निर्देश

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : जिले में सड़क एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में सीसीएल प्रबंधन, विभिन्न खनन परियोजनाओं के अधिकारियों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।