झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय ने लंबित मामलों का किया निष्पादन

Spread the love

रांची (झारखंड) : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित अनुकंपा समिति ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को राहत देते हुए 153 लंबित मामलों में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति विभाग पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।