रांची एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतों पर लगेंगी चेतावनी लाइटें, विमान संचालन की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज

Spread the love

रांची (झारखंड) : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास विमान संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एयरपोर्ट के आसपास स्थित 40 ऊंची इमारतों पर एयरक्राफ्ट वॉर्निंग (लाल चेतावनी) लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह व्यवस्था विशेष रूप से रात के समय पायलटों को ऊंची संरचनाओं की स्पष्ट पहचान कराने में मदद करेगी, जिससे उड़ान सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।