रामगढ़ +2 उच्च विद्यालय कोयरी टोला के पास दो हरे-भरे पेड़ काटे जाने की शिकायत, सीओ, थाना प्रभारी व डीएफओ से जांच व कार्रवाई की मांग

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ +2 उच्च विद्यालय, कोयरी टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अंचल अधिकारी रामगढ़ को पत्र लिखकर विद्यालय परिसर में  स्थित दो हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर मंदिर बनाये जाने की बात भी आवेदन में लिखा गया है। इस मंदिर के पास के दो पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत की गयी है।