रामगढ़ में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ के रामगढ़ दौरे के दौरान भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री रामगढ़ स्थित गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर गुरु घर में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा से लौटने के दौरान भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, रंजन सिंह, अनमोल सिंह, मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, सुरजीत सिंह छाबड़ा, अमित अग्रवाल, विनीता सिंह, अमित ठाकुर, आकाश गुप्ता, अमर कुमार, अमर भारती, मणिशंकर ठाकुर, सुदीप मिश्रा, निशा सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।