वैश्य मोर्चा की रामगढ़ जिला कमिटी घोषित, राजकुमार केशरी अध्यक्ष और मुन्ना प्रसाद गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रामगढ़ जिला कमिटी की नई टीम की घोषणा कर दी है। रामगढ़ के रोटरी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने जिला प्रभारी बीरेन्द्र कुमार की अनुशंसा के आधार पर नई कमिटी की सूची जारी की।

नई कमिटी में राजकुमार केशरी (कुजू) को जिलाध्यक्ष तथा मुन्ना प्रसाद गुप्ता (रामगढ़) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शंकर प्रसाद (डटमा) को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई पदों पर जिम्मेदारियां तय

जिला कमिटी में विश्वमित्र गुप्ता ‘बाचल’, रघुबीर प्रसाद केशरी, जनक प्रसाद साहु और संतोष मोदी को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लखन साव, रामदेव केशरी, संतोष साव और ब्रजकिशोर प्रसाद को दी गई है।

सुभाष कसेरा, अनिल अग्रवाल, चेतलाल प्रजापति और कैलाश प्रसाद को उप महासचिव बनाया गया है। सचिव पद पर दीपक मधेसिया, मनोज सोनी, सुधीर पोद्दार, लक्ष्मण सोनी, अर्जुन प्रसाद केशरी और राजेश गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है।

सह सचिव के रूप में निर्मल ठाकुर, महावीर गुप्ता, जयराम प्रजापति, गणेश केशरी, रंजीत प्रसाद गुप्ता और बालेश्वर सोनी को शामिल किया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी उपेन्द्र शर्मा, गौतम कुमार श्रीवास्तव और सतीश अग्रवाल को दी गई है।

इसके अलावा महेन्द्र मोदी को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार श्रीवास्तव को प्रवक्ता और राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललन अग्रवाल, सदानंद विश्वकर्मा, रघुनंदन प्रसाद, श्रवण अग्रवाल, कुंदन केशरी, नरेश कुमार साव, सिकन्दर मोदी और मुकेश साव को शामिल किया गया है।

मजबूत संगठन से ही बड़े संघर्ष को मिलेगी ताकत : महेश्वर साहु

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि किसी भी बड़े संघर्ष के लिए संगठन का मजबूत और सक्रिय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई जिला कमिटी में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जो समाज के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ संघर्ष करने का अनुभव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्य मोर्चा सामाजिक संगठन होने के साथ समाज और पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष भी करता रहा है। संगठन ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, वैश्य आयोग के गठन, छोटे दुकानदारों के लिए 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, अलग ओबीसी मंत्रालय, ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े मुद्दों, वैश्य समाज की जमीन की वापसी तथा समाज के लोगों पर हो रहे हमले और रंगदारी जैसी समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

साहु ने कहा कि मांगों के समाधान तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।

कांके में 30-31 अक्टूबर को तृतीय महाधिवेशन

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वैश्य मोर्चा का तृतीय महाधिवेशन 30 और 31 अक्टूबर को कांके में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि महाधिवेशन में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से वैश्य समाज के प्रतिनिधि और नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि महाधिवेशन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है और इसी मंच से समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी बड़े आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, केंद्रीय संगठन सचिव बसंत प्रसाद साहु, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु, बद्री प्रसाद साहु तथा युवा मोर्चा के सूरज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।