रामगढ़ एसपी ने पुलिस सभा में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्तरों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

सभा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अंचल निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन और पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आरक्षी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। विभिन्न वर्गों के कर्मियों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस सभा के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने भी समस्याओं के यथासंभव त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।