रामगढ़, झारखंड :ईद मिलादुन्नबी-2026 के अवसर पर रामगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ श्री कृष्ण मुरारी तिर्की के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर मालवाहक वाहनों, ट्रकों और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन की ओर से जारी रूट डायवर्जन के अनुसार, निम्न मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा—
1. शनिचरा हाट–थाना चौक मार्ग:
शनिचरा हाट से थाना चौक तथा थाना चौक से शनिचरा हाट के बीच किसी भी मालवाहक वाहन, ट्रक या भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2. पटेल चौक–नईसराय मार्ग:
पटेल चौक से नईसराय तथा नईसराय से पटेल चौक के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
3. बरकाकाना–सुभाष चौक मार्ग:
बरकाकाना से सुभाष चौक तथा सुभाष चौक से बरकाकाना तक मालवाहक वाहन, ट्रक एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
4. हेसला रेलवे क्रॉसिंग–हेसला मस्जिद मार्ग:
हेसला रेलवे क्रॉसिंग से हेसला मस्जिद तथा हेसला मस्जिद से रेलवे क्रॉसिंग तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने ईद मिलादुन्नबी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। वाहन चालकों से निर्धारित समय के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहन नहीं ले जाने की अपील की गई है।