रामगढ़ पुलिस सभा में जवानों और कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

Spread the love

रामगढ़, झारखंड  : 12 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू एवं रामगढ़, सभी अंचल निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, आरक्षी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी शामिल हुए।

पुलिस सभा के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न वर्गों के कर्मियों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को सुना गया। पुलिस कर्मियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित शाखाओं एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान की दिशा में समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस सभा के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। वहीं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाने से पुलिस कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।