किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द हो सके तो ले उधार..

Spread the love

दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर व श्रवण यंत्र का वितरण

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार किसी का दर्द हो सके तो ले उधार। ये पंक्तियाँ सच होती दिखी लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई के व्हील चेयर और श्रवण यंत्र के निशुल्क वितरण समारोह में । समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल थे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव इंद्र अग्रवाल और झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष विजय छापरिया की उपस्थित थे । समारोह में पूर्व पुलिस महानिदेशक निर्मला कौर, फेडरेशन ऑफ़ चैंबर एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी विशेष रूप से मौजूद थे ।
समारोह में बोलते हुये मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने पाँच सौ दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने का वादा किया । श्री जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी इनको दिव्यांग इसीलिए कहा है ये विशेष गुणों से परिपूर्ण हैं । दिव्यांगों की सेवा से बड़ा कोई यज्ञ नहीं। इसलिए समाज और उद्यमी खुलकर सहयोग करें । संगठन के राष्ट्रीय सचिव इंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती उद्योगों के विकास के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाती है । लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया ने बताया कोरोना काल में प्रदेश भर में लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने खूब सेवा की है । इसमें रामगढ़ की जिला इकाई अग्रणी रही । फेडरेशन ऑफ चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा मुझे लग रहा है लघु भारती ने सामाजिक हवन का वृहद आयोजन किया है । पूर्व पुलिस निदेशक श्रीमति निर्मला कौर ने कहा लघु भारती का यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है । लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय कराने के साथ हीं सांसद से सुविधाओं से लैश रामगढ़ में एक इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण की मांग रखी । श्री मेवाड़ ने कहा रामगढ़ में निवेश आतुर है । इसी क्रम में श्री मेवाड़ ने बिहार फ़ाउंडरी के द्वारा दिए महत्ती सहयोग के लिए सराहना की । इस अवसर पर सवा सौ दिव्यांगों को व्हील चेयर और 51 श्रवण बाधितों को ईयर डिवाइस दिया गया । समारोह का संचालन वरुण बगड़िया और हरमीत कौर ने किय। समारोह को सफल बनाने में प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ की विशेष भूमिका रही।

 

समारोह में उपस्थित लोग

समारोह में लघु भारती संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा , जिला अध्यक्ष अनिल गोयल , सचिव अखिलेश सिंह , डॉक्टर शरद जैन ,मनमोहन सिंह लांबा, वरुण बगड़िया, हरमीत कौर , उमेश राजगढ़िया , रामप्रवेश गुप्ता , सचिन अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, सरदार नरेंद्र सिंह , रामप्रवेश गुप्ता , अधिवक्ता अमित अग्रवाल , आनंद सराफ , शिवांशी मेवाड़ रोहित पंसारी ,सचिन अग्रवाल , विशाल मित्तल , आदर्श चौधरी , मनोज मंडल , नैना मेवाड़ और संजय शर्मा, अतहर अली , जितेंद्र कुमार , संदीप करमाली , रंजी प्लेयर एम एम , वरीय भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता , रणजीत सिन्हा , राजीव जायसवाल , राजू चतुर्वेदी , विजय जायसवाल , अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल , श्याम सुंदर परसरामपुरिया, मारवाड़ी महिला मंच की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा अरुणा जैन , फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश चेयरपर्सन गोविंद मेवाड़ , कमल बगड़िया, प्रतिष्ठित कवित्री डॉ शारदा प्रसाद , गोविंद लाल अग्रवाल, दीपक मेवाड़ , राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह , प्रो संजय सिंह, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह , परमजीत सिंह धामी , प्रवीण शर्मा , रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह कालरा, भुरकुंडा के गुरुद्वारा साहेब के प्रधान भूपिंदर सिंह सैनी ‘जिबु ‘समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे।