महर्षि परमहंस कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
हमारी संस्कृति एवं शिक्षा ही सबसे बड़ी धरोहर : मनोज अग्रवाल

रामगढ़, झारखंड : मंगलवार को महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन हुहुआ कोठार रामगढ़ झारखंड में “गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मंच संचालन बी एड सत्र 2024-26 प्रशिक्षु विकास कुमार एवं मुस्कान शर्मा ने किया । कार्यशाला को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी आर चौरिया द्वारा भारतीय शिक्षा एवं परंपरा को लेकर बहुत सारी बातों को रखा। मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ने अपने बातों को सभी प्रशिक्षुओं के बीच रखा । कार्यशाला में सभी प्रशिक्षुओं ने भी अपने बातों को रखा । सहायक प्राध्यापक दिनेश्वर मुंडा और सहायक प्राध्यापक जया झा ने भी अपने बातों को कार्यशाला में रखा। सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, और संस्कृति भारत की समृद्ध और विविध विरासत है। यह ज्ञान, कला, विज्ञान, दर्शन, और सामाजिक संरचनाओं का एक जटिल मिश्रण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया एवं सहायक प्राध्यापक डॉ नील कमल सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश महतो, सहायक प्राध्यापक राहुल सिंह, सहायक प्राध्यापक प्रकाश चंद्र महतो, सहायक प्राध्यापक चंचला कुमारी, सहायक प्राध्यापक जया झा, सहायक प्राध्यापक दिनेश्वर मुंडा, सहायक प्राध्यापक पुनम सिंह, सहायक प्राध्यापक अबोध चंद्र महतो, सहायक प्राध्यापक अमृत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक पिंकी कुमारी, आदित्य प्रियदर्शी, शमशेर आलम, सगीर आलम, नीलम सिंह और बी.एड, डी.एल.एड. सत्र 2023-25 एवं 2024-26 सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।