रामगढ़, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा केअन्तर्गत राँची के बरियातु रोड स्थित सीनियर सिटिज़न होम के रहवासियों के लिए 54 किलो चावल प्रदान किया गया । सीनियर सिटिज़न होम के प्रबंधक सुबोध कुमार तथा सहयोगी रूबी को रक्षा अग्रवाल के द्वारा चावल सौंपा गया॥ उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहाँ 40 वरिष्ठ नागरिक रह रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालयों, वृद्ध/ अनाथ आश्रमों तथा अन्न क्षेत्रों में समय समय पर चावल सेवा प्रदान की जाती है ।