डकैती कांड का अभियुक्त रामगढ़ से हुआ गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: सिल्ली थाना क्षेत्र में डकैती कर फरार चल रहा अभियुक्त शंकर रजवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिहार फाउंड्री से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार रामगढ़ थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है की शंकर रजवार पिता सुरेश रजवार पर सिली थाने में डकैती का मामला दर्ज है। कांड दर्ज होने के बाद शंकर रजवार सिल्ली से फरार हो गया था। वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार औद्योगिक क्षेत्र में संचालित बिहार फाउंड्री फैक्ट्री में गुप्त रूप से मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। रामगढ़ पुलिस ने सिल्ली थाना को शंकर रजवार की गिरफ्तारी की सूचना दी। इसके बाद सिल्ली थाना के एसआई रवि कुमार वर्मा रामगढ़ थाना पहुंच कर शंकर रजवार को गिरफ्तार कर रविवार रात सिल्ली ले गए।