रामगढ़,गिद्दी : गिद्दी डीएवी का छात्र आदित्य कुमार जी-एडवांस के परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है । आदित्य ने 5359 रैंक प्राप्त किया है। आदित्यने सफलता प्राप्त करके माता पिता, विद्यालय परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य कुमार ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। आदित्य के पिता अरविंद कुमार सीसीएल में कार्यरत हैं और माता रूपा देवी गृहणी हैं। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने आदित्य और उनके माता- पिता को इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दिया है।