“मोदी सरकार के 11 वर्ष: राष्ट्र सेवा, सुशासन और सशक्त भारत की ओर”

Spread the love

9 जून 2025 को मोदी सरकार के कार्यकाल के 11 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर विशेष लेख

मनीष जायसवाल (सांसद, हज़ारीबाग लोकसभा)

राष्ट्र सेवा, सुशासन और गरीबी उन्मूलन की ओर मोदी सरकार के बढ़ते कदम

9 जून 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने जा रहे हैं। सच्चे अर्थों में भारत के लिए बीते 11 वर्ष एक संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा कहीं जा सकती है । 11 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में आने से पूर्व राष्ट्रवासियों से जो वादे किये थे, उन्हें एक-एक कर समय पर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया है।

11 साल पूर्व जिस स्थिति में मोदी सरकार को देश की सत्ता मिली थी, आज 11 साल बाद देश की स्थिति काफी सुदृढ़ हुईं है। मोदी सरकार राष्ट्र वासियों की सेवा, सुशासन और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक संकल्प के साथ बहुत तेज गति से आगे बढ़ती चली जा रही है। हर एक भारतवासी शारीरिक,आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत बनें, नरेंद्र मोदी की सरकार इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। आज इसका परिणाम यह है कि देश की जीडीपी काफी बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। गरीबी रेखा के नीचे बसर कर रहे लोगों की संख्या भी काफी कम हुई है। पैसे के अभाव में कोई भी देशव्यापी योजना रुक नहीं रही है, बल्कि समय पर सभी विकास की योजनाएं पूरी हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर देश के शौर्य को ऊंचा उठाने के प्रति मोदी सरकार पूरी तरह मजबूती के साथ मुश्तैद है।

मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र समर्पण का भाव

यह मेरा परम सौभाग्य है कि एक सच्चे राष्ट्र प्रहरी, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान उनसे जब भी मुलाकात हुई, उन्होंने पीठ थपथपा कर राष्ट्र की सेवा और अपने संसदीय क्षेत्र के आम जन की बेहतर से बेहतर सेवा कैसे की जाए, इसकी सीख उनसे मिलती रही।

वे पूरे उत्साह के साथ मिलते हैं। उनकी हर एक मुलाकात एक नई ऊर्जा से भर देती है। आज हर एक भारतवासी उन्हें देखकर और उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा का अनुभव करता है। जहां तक मैं उन्हें समझ पाया हूं, उनके लिए न कोई अपना है, न कोई पराया है, बल्कि सभी भारत मां की संतान हैं। सभी बराबर हैं। उनका हर पल राष्ट्र और राष्ट्रवासियों को समर्पित रहता है। संभवत: उनका जन्म राष्ट्र सेवा के लिए ही हुआ है। उनके लिए संपूर्ण देश एक परिवार के समान है।‌ वे अपने संबोधन में भी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं।

विपक्ष के आरोप और मोदी का धैर्यपूर्ण उत्तर

वे जात-पात, वर्गवाद, वर्णवाद, परिवारवाद जैसे संकीर्णताओं से मुक्त होकर एक सच्चे राष्ट्र प्रहरी के रूप में अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा का निर्वहन करते आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें विपक्ष के कई अनर्गल आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे इससे बिल्कुल भी विचलित नहीं होते, बल्कि विपक्ष द्वारा उठाए गए हर सवालों का जवाब पूरे धैर्य और ईमानदारी के साथ लोकसभा और सार्वजनिक मंचों पर देते रहते हैं। आज इसी का परिणाम है कि हर एक भारतवासी नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को पाकर गर्व का अनुभव कर रहा है।

11 वर्षों की गौरवगाथा

मोदी सरकार बीते 11 वर्षों के दौरान देश में जो भी कार्य किए हैं, देश की आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिनके पास निष्पादित कार्यों की सबसे लंबी सूची है। मोदी सरकार ने जो देश की जनता से वादा किया, उसे एक संकल्प के साथ समय पर पूरा किया है।

प्रधानमंत्री से संवाद और जन विश्वास

देशवासी नरेंद्र मोदी को अपना अभिभावक मानकर चल रहे हैं। आज इसी का प्रतिफल है कि अनगिनत भारतवासी अपने मन की बात, व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याएं लिखकर प्रधानमंत्री को प्रेषित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा देशवासियों के हर एक पत्र को बड़े ही ध्यान से पढ़ा जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उसके निदान के लिए भी तीव्र गति से कार्रवाई हो रही है।

स्वच्छता, सम्मान और नई संस्कृति

मोदी सरकार के इस कार्यप्रणाली का देशवासियों पर बहुत ही गहरा असर पड़ा है। आज हम सब जो देश में एक स्वच्छता का वातावरण महसूस कर रहे हैं, इसके पीछे नरेंद्र मोदी सरकार की स्वच्छता अभियान का ही परिणाम है। आज देश की हर एक दुकानों में जो कूड़ेदान लगे हैं, यह भी मोदी जी की ही देन है और कायदे से लोग कूड़ेदान में कूड़ा फेंकते हैं।

तीसरे कार्यकाल की शुरुआत

9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी जी ने तीसरे टर्म के लिए एक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया। मैं हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत कर पहली बार लोकसभा में एक सांसद के रूप में दाखिल हुआ था। लोकसभा में कई बार उनके भाषणों को सीधा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके भाषण से मुझे बहुत कुछ सीखने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

कोरोना संकट में नेतृत्व और समाधान

2019-20 के दौरान जब संपूर्ण विश्व में कोरोना का लहर चल पड़ा था, तब मोदी सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों को विश्वास में लेकर देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिस बड़ी आबादी वाला भारत हमारा देश है, उस आबादी के अनुपात में बहुत कम लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर देशवासियों को संबोधित करते रहे थे।‌ इसका देशवासियों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा था।

सिंदूर ऑपरेशन और सुरक्षा नीति

पिछले दिनों पहलगाम हमले का जिस प्रकार मोदी सरकार ने सिंदूर ऑपरेशन के द्वारा पाकिस्तान के भीतर घुसकर नौ आतंकी केंद्रों को ध्वस्त कर बदला लिया है, यह सिंदूर ऑपरेशन भारतीय सैन्य के शौर्य का प्रतीक बन गया है।

भारत की वैश्विक पहचान और विकसित राष्ट्र की ओर कदम

आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक प्रगति करने वाले देश की सूची में शामिल हो गया है। संभवत 2047 तक भारत एक विकसित देश के रूप में जाना जाएगा। इस दिशा में मोदी सरकार अनवरत आगे बढ़ती चली जा रही है।

उपसंहार

भारत, आर्थिक सुधार, सामाजिक कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, विदेश नीति आदि मामलों में विश्व के अन्य देशों की तुलना में तीव्र गति से आगे बढ़ता चला जा रहा है। आज भारत की गिनती विश्व के एक बड़े और मजबूत देश के रूप में हो रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार की इस सफलता के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।