रामगढ़, झारखंड : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह प्रखण्ड पतरातू में सोमवार 9 जून 2025 को योग प्रोटोकॉल और सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षक शेखर कुमार के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में डाडीडीह संकुल के सभी विद्यालय के एक एक शिक्षक ने भाग लिया जो 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर में अपने अपने विद्यालय में योग सत्र का आयोजन करेंगे । उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह के प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार मिश्रा ने योग के लाभ को बताया साथ ही योग करने की प्रेरणा दी । सीआरपी संतोष कुमार ने प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया l प्रशिक्षण में विजय कुमार महतो, विकाश कुमार , ललन कुमार सिंह , प्रकाश उराव, त्रिपुरारी सिंह , दशरथ प्रसाद , बृजनाथ मुंडा , सिकंदर महतो , अनीता मिंज , उत्तम कुमार रजवार , मोती साव, बिनोद कुमार , मो असरफ अंसारी, धनेश्वर मुंडा और सुरेंद्र नायक ने भाग लिया ।