तोपा परियोजना के कोल स्टॉक मे आग लगी, सीसीएल को भारी नुकसान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना के कोल स्टॉक में आग लग ययी है। इससे सीसीएल को भारी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि तोपा परियोजना के स्टील 2 कोल स्टॉक में  विगत चार दिनों से धुआं उठ रहा था। कोल स्टॉक में करीब करीब 80 हजार मीट्रिक टन कोयला बताया जा रहा है। सोमवार को आग की तेज लपटें उठने लगी। आग को बुझाने के लिए सीसीएल के फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हे तथा चुप्पी साध लिये हैं। वहीं आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि परियोजना पदाधिकारी तोपा मनोज कुमार सिंह, मैनेजर चंद्रवीर नारायण दोनों छुट्टी पर चले गए हैं। कोल स्टॉक में आग लगने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हो रही चर्चा के अनुसार कोल स्टॉक में गड़बड़ी को छुुपाने के लिए समय रहते आग को बुझाने को प्रयास नहीं किया गया है।