भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग,  क्षेत्र में दहशत  

Spread the love

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भदानीनगर ओपी की दूरी महज 50 मीटर

साइडिंग संचालक भोला यादव बाल बाल बचे

साइडिंग पहुचे पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी

भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा रेवले साइडिंग कार्यालय पर शुक्रवार को सुबह पौने 10 बजे के करीब अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। जिसमें साइडिंग संचालक भोला यादव सहित चार लोग बाल बाल बच गये। अपराधी मोटर साइकिल पर सवार थे तथा मुंह को कपड़े से ढंक रखा था। अपराधी गोली चलाने के बाद भदानीनगर के 48 युनिट की ओर भाग निकले। 

आश्चर्य जनक तथ्य यह है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भदानीनगर ओपी की दूरी महज 50 मीटर है। पुलिस ओपी के बगल में हुई फायरिंग अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शाता है। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर संतेद्र कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस घटना पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से पांच खोखा बरामद किया है. पुलिस  घटना के जांच पड़ताल में जुट गई है तथा सीसीटीवी कैमरे को भी जांच कर रही है। फिलहाल किसी गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गोलीबारी की इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

साइडिंग कार्यालय के दीवार पर गोलियों के निशान