गर्मी व बरसात में परेशानी से बचने के लिए 600 अधिवक्ताओं को दिया गये गये छाते
अधिवक्ताओं को छाता प्रदान करते संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल व महासचिव सीताराम
रामगढ़, झारखंड :जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के लगभग 600 अधिवक्ताओं के बीच शुक्रवार 13 जून को संघ की तरफ से भीषण गर्मी एवं आने वाले बरसात को देखते हुए अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए छाता का वितरण किया गया।
छाता वितरण कार्यक्रम का उदघाटन संघ के महासचिव सीताराम द्वारा संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल को पहला छाता देकर किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं महासचिव सीताराम ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला अधिवक्ता संघ अपने अधिवक्ताओं के हर सुख दुख का ख्याल रखता है। पिछले दिनों कार्यकारिणी की बैठक में आए प्रस्ताव पर सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि संघ के सभी अधिवक्ताओं के बीच भीषण गर्मी व बरसात के मद्दे नजर छाता का वितरण किया जाए। जिसके आलोक में आज अधिवक्ताओं के बीच छाता का वितरण किया गया। छाता वितरण को लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष एवं खुशी का माहौल देखा गया।
छाता वितरण समारोह में संघ के उपाध्यक्ष ऋषि महतो संयुक्त सचिव शंभू प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरखनाथ महतो, लाइब्रेरियन शंभू नाथ तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध पांडे, द्वारिका महतो, राजेंद्र महतो, मीनू कुमारी, टीकंदर महतो, वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, गुलाब चंद्र अग्रवाल, चंद्रिका सिंह, महेंद्र महतो, दीपक रंजन, नौशाद अहमद, झलक देव महतो, जितेंद्र महतो, प्रवीण कुमार, राजकुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार, निमेष कुमार, अरविंद गुप्ता, कैलाश कुमार, सुरेश महतो, संतोष उपाध्याय, रेशम लाल, अनुज गुप्ता, उज्ज्वल सिंह, ओम कुमार आदि उपस्थित थे ।