धनंजय कुमार पुूटूस ने लोड शेडिंग बंद कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के मांग की
रामगढ, झारखंड :रामगढ़ शहर समेत पूरे जिले में विगत चार पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। रात की बात तो अलग है दिन में भी घंटो लोड शेडिंग की जा रही है। भीषण गर्मी में आम लोग लोड शेडिंग से बेहाल और परेशान हैं।
बताया जाता है कि पूर्व में दामोदर वैली कॉरपोरेशन के कोडरमा पावन प्लांट में कुछ खराबी आयी थी तथा पतरातू में भी कुछ केबल फॉल्ट हुआ था। जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति में समस्या में उत्पन्न हुआ था। साथ ही इस वर्ष विगत कुछ दिनों से ही भीषण गर्मी पड़ रही है और इस भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम अपने को असहाय पा रहा है। जानकारी लेने पर विद्युत विभाग के अधिकारी लोड शेडिंग का सारा दोष डीवीसी पर मढ़ देते हैं। जबकि नयीसराय स्थित डीवीसी के सब स्टेशन लोड शेडिंग चार्ट व नयीसराय स्थित झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम के सब स्टेशन के लोड शेडिंग चार्ट देखने से स्पष्ट हो जायेगा कि लोड शेडिंग कहां से हो रही है। जबकि विद्युत वितरण के लिए आपूर्ति व्यवस्था में विद्युत विभाग पूरी तरह से फेल है।
झारखंड विद्युत विभाग द्वारा उचित रख रखाव का आभाव, खराब तार, कम मैन पावर आदि कई समस्याओं से जूझ रहा है। हालात यह है कि रामगढ़ शहर में तीन विद्युत आपूर्ति सेक्शन हैं। लेकिन सिर्फ एक कनीय अभियंता तीनों सेक्शन का कार्य देख रहे हैं। दो कनीय अभियंता का तबादला होने पर उनके स्थान पर दूसरे कनीय अभियंताओं की पदस्थापना नहीं हो पायी है। इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि जेवीएनएल शीघ्र विद्युत लोड शेडिंग पर रोक लगाये अन्यथा आंदोलनात्मक रुख अपनाया जायेगा तथा जनता की सुविधा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।