रामगढ, झारखंड :प्रो संजय सिंह ने स्वलिखित तीन पुस्तकें शांतिधारा बुक ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश पी अग्रवाल को प्रदान की। इन पुस्तकों के नाम हैं ख़ुशी और सफलता, साहित्य संस्कृति के सुपथ तथा अभिप्रेरणा के स्वर।
सुरेश पी अग्रवाल ने प्रो संजय सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ धार्मिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक, प्रेरक तथा बच्चों की चयनित पुस्तकें उपलब्ध हैं। साथ ही स्थानीय साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनकी पुस्तकें प्रमुखता से प्रदर्शित की जा रही है।