मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के 14वें समारोह में युवा प्रतिभा को किया गया अभिनंदित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में आयोजित 14वें ‘मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन आज धूमधाम से हुआ। इस वर्ष की खासियत यह रही कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले 15 छात्र-छात्राओं को पौधा, चॉकलेट, सम्मान पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मनित पुरस्कार विजेता:

  • काव्या जाजू, श्रेष्ठ मित्तल, श्रेया मोगरा, आकाश अग्रवाल, अरिंजया सरावगी, दिव्यम अग्रवाल, नमन पोदार, अनियका सेठी, आर्जव जैन, लक्षिता मित्तल, लक्ष्य चौधरी, शुभ अग्रवाल, पुलक बगडिया, वंदित बगडिया, विनायक बंसल.

विशेष सम्मान:

  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए: परी मित्तल (ओलंपियाड), विमर्श जैन (JEE एडवांस), डा. गौरव जालान (MBBS)

  • पूर्ण मैराथन में उत्कर्ष: अमित सेठी, विकास सेठी

कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश पी. अग्रवाल ने किया। मंच के अध्यक्ष डा. A.K. बैरल्या ने सभी को बधाई दी और कहा, “सफलता निरंतर प्रयास से आती है।”

सोबत ही, कार्यक्रम संयोजक संयुक्त सचिव उमेश राजगढ़िया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मानद सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में, अहमदाबाद विमान दुर्घटना व हालिया प्राकृतिक आपदाओं में निधन वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस समारोह में शामिल हुए गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी:
माणिक जैन, नरेश अग्रवाल, सुरेश बगडिया, चंदा बगडिया, डा. नीति बैरल्या, मधु चौधरी, निशा जैन, शिल्पा सरावगी, ललित जैन, सुरेश बौंदिया, रतन जैन, गौतम जालान, अरुण बगडिया, राजेंद्र जैन, योगेश जैन, सौरभ जैन, रीना मित्तल, नीलम जैन, सीमा अग्रवाल, संतोष बंसल, किशन जाजू, राजीव मोगरा, नीरज अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, दीन दयाल अग्रवाल, नीतु अग्रवाल।