रामगढ़ प्रखंड में टास्क फोर्स बैठक संपन्न, अनीमिया और सिकल सेल कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कक्ष में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जयंत लकड़ा ने की। बैठक में अनीमिया मुक्त भारत अभियान (16 से 21 जून 2025) और सिकल सेल कार्यक्रम (15 से 30 जून 2025) की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजकुमार चौधरी, सीओ सतीश एक्का, क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, बीपीएम जयप्रकाश राम और बीडीएम मो. अकमल अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में सभी सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आयरन की गोलियां उपलब्ध कराने और बच्चों में इसका अनुपूरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैंप लगाकर बच्चों में हीमोग्लोबिन और सिकल सेल की जांच कराने पर भी जोर दिया गया।