रजरप्पा, रामगढ़: सीसीएल ऑफिसर्स क्लब, रजरप्पा में रविवार को रामगढ़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के गठन को लेकर अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से जिला इकाई की कमिटी का गठन किया गया।
पदाधिकारियों की सूची:
अध्यक्ष: गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
महासचिव: सीडी सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजीव जायसवाल, गोपाल राम, बलजीत सिंह बेदी, विजय मेवाड़