रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ के प्रख्यात समाजसेवी एवं व्यवसायी इंद्रपाल सिंह छाबड़ा का बुधवार को पुणे में निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षों से अपने पुत्रों के साथ पुणे में ही रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पुणे में ही किया गया।
स्व. छाबड़ा रामगढ़ के सामाजिक, धार्मिक और व्यवसायिक गतिविधियों से दशकों तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे और संगठन की मजबूती में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, वे रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव पद पर भी कार्यरत रहे थे। सामाजिक सेवा में रुचि के चलते वे रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ से भी जुड़े रहे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही रामगढ़ के व्यवसायिक व सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
रामगढ़ ने एक समर्पित समाजसेवी और सौम्य व्यक्तित्व को खो दिया है।