जनता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बना धनंजय कुमार पुटूस का जनता दरबार

Spread the love

बारिश के बावजूद धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी

रामगढ कैंट, झारखंड : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जमीनी भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस द्वारा आयोजित “जनता दरबार” बारिश के बावजूद पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ सम्पन्न हुआ।

जनता दरबार में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 06 नागरिकों ने स्कूल, थाना, अस्पताल एवं राशन कार्ड से संबंधित अपनी समस्याएं धनंजय कुमार पुटूस के समक्ष रखीं।

धनंजय कुमार पुटूस ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि कल ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा

बारिश हो या कोई और चुनौती जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। जब जनता विश्वास के साथ मेरे पास आती है, तो वह भरोसा मेरे लिए एक जिम्मेदारी बन जाता है। मैं हर संभव प्रयास करूँगा कि किसी भी समस्या का समाधान लंबित न रहे।”