बेलतू गांव जा रहे सांसद विधायक को पुलिस ने रोका; ओपी में बैठा कर रखा गया

Spread the love

झंडा विवाद को लेकर बड़कागांव के बेलतू जा रहे थे सांसद व विधायक

हजारीबाग, झारखंड: बड़कागांव के बेलतू गांव में कल लगे एक समुदाय के झंडे को हटा कर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा झंडा लगा दिया गया था। इसे लेकर विवाद हो गया था। झंडा विवाद को लेकर सोमवार को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल तथा बड़कागांव के विधायक रौशन लाल चौधरी बेलतू जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने उन्हें बेलतू गांव जाने से रोक दिया। साथ ही सांसद श्री जायसवाल व विधायक श्री चौधरी को सिकरी ओपी में बैठा कर रखा गया है। इस संबंध में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेलतू में उक्त स्तल पर वर्षों से एक झंडा लगा था। उसे उतार कर दूसरे समुदाय ने झंडा लगा दिया। यह गलत है तथा पुलिस व प्रशासन को बिना भेद भाव के कार्रवाई करना चाहिए। साथ ही सांसद ने मांग किया कि पूर्व से लगे झंडे को पुनः लगाया जाय। साथ ही वेवजह लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाय।