बोकारो, झारखंड : बोकारो जिला गोमिया के जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीटांड जंगल में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जो कई घंटों से जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी पुलिस ने बरामद की है।
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
इससे पहले 21 अप्रैल 2025 को बोकारो के ही लुगू पहाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली विवेक दा सहित आठ टॉप कमांडरों को मार गिराया था। उस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना गया था।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि कोबरा 209 बटालियन के एक जवान मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में जवान शहीद हो गए. मृत दोनो नक्सलियों के शव को सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया हैं. मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान झारखंड के कुख्यात हार्डकोर नक्सली 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी के रूप में हुई है. साथ ही घायलों को ईलाज के लिए उचित जगह ले जाने के लिए सीमा सुरक्षा बल का हेलीकॉप्टर भी मंगा लिया गया है।
ताजा मुठभेड़ से यह स्पष्ट है कि नक्सली संगठन एक बार फिर से क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में लगे हैं। 16 जुलाई को हुई इस मुठभेड़ ने सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है।