सीआईएसएफ ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में 64 मेडल जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

Spread the love

पतरातू, रामगढ़, झारखंड: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने एक बार फिर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है। अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में CISF की टीम ने कुल 64 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित खेल आयोजन 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक चला, जिसमें 70 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया। भारत ने कुल 560 मेडल के साथ ओवरऑल मेडल तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।

CISF टीम ने 6 विभिन्न इवेंट्स में भाग लिया और अद्भुत टीमवर्क, अनुशासन, फिटनेस और समर्पण का परिचय दिया। इसमें बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता केवल खेल कौशल का नहीं, बल्कि CISF की निरंतर फिटनेस और उत्कृष्टता पर केंद्रित नीति का भी परिणाम है।

CISF की इस उपलब्धि ने यह प्रमाणित किया है कि भारतीय सुरक्षा बल न केवल सुरक्षा में बल्कि खेलों में भी विश्वस्तरीय क्षमता रखते हैं।