रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर में 19 जुलाई 2025 को इंटर हाउस विज्ञान एवम हेरीटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांचवी से लेकर ग्यारहवी तक के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा पांचवी में नेहरू हाउस, छठी में पटेल हाउस, सातवीं में टैगोर हाउस और आठवीं में नेहरू हाउस ने अपने जीत दर्ज की। हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में प्रथम शिखा कुमारी, द्वितीय दिव्यंका कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाली त्रेता कुमारी साथ ही साथ कक्षा नवम के छात्र इशांत शर्मा को सांत्वना पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा द्वारा दिया गया।
इस आयोजन का संचालन सपना चक्रवर्ती, दीपायन मुखर्जी एवम अभिषेक कुमार वर्मा ने बड़े रोचक ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि “विज्ञान केवल विषय नहीं है बल्कि सोचनेका तरीका है ऐसे आयोजनों से बच्चों की कल्पनाशीलता और तर्कशक्ति का विकास होता है।