रामगढ़, झारखंड: अपाची बाइक सवार हथियारबंद अपराधी गिरफ़्तार, साथी फरार — पुलिस ने अवैध हथियार, गोली और सोने की चेन किया बरामद

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़ में रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार से लैस होकर अपने साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

घटना का विवरण:

18 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना मिली कि दो अपराधी काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर रामगढ़ थाना प्रभारी डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और क्षेत्र में छापेमारी शुरू की गई।

जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के पास पहुंची, वे तेज गति से बाइक मोड़ कर भागने लगे। इफको गेट के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा साथी जंगल की ओर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

राम कुमार यादव उर्फ अमन कुमार
उम्र: 34 वर्ष
पिता: महेश यादव
पता: नया टोला, जुराबगंज, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार (बिहार)

फरार साथी का नाम: राहुल कुमार यादव, निवासी: नया टोला, जुराबगंज, कोढ़ा, कटिहार (बिहार) — कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य

बरामद सामग्री:

  • 01 देसी कट्टा

  • .315 बोर के 02 जिंदा कारतूस और 03 खोखा

  • 9mm के 02 जिंदा गोली

  • टूटी हुई सोने की चेन

  • काली अपाची मोटरसाइकिल

  • घटना के समय पहना गया कपड़ा (आसमानी टी-शर्ट, टोपी)

  • मास्टर चाबी (J आकार)

  • ₹2000 नकद

  • दो रिंच, पेचकस, फटा हुआ गमछा

  • दो नंबर प्लेट

अपराधिक इतिहास (राम कुमार यादव उर्फ अमन कुमार):

वह झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में कई लूट व छिनतई के मामलों में शामिल रहा है:

  • गोविंदपुर, कोडरमा, चास, बोकारी सेक्टर-4, टेकारी (गया) समेत कुल 8 मामलों में संलिप्त

  • हाल ही में रामगढ़ में चैन छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दिया है

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • डॉ. पी.के. सिंह (पु.नि., थाना प्रभारी, रामगढ़)

  • उपेंद्र कुमार, सुमंत राय, राजेश मुंडा, बिरबल हेम्ब्रम (सभी पु.अ.नि., रामगढ़ थाना)

  • बबन राम, वासुदेव मरांडी (पैंथर मोबाइल यूनिट)

  • हवलदार राकेश कुमार

  • आरक्षी मिथिलेश यादव

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त राहुल कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।

बरामद काली रंग की अपाची बाइक