सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य लोगों ने यात्रियों के पखारे पाँव, पुष्प वर्षा कर यात्रा के लिए किया रवाना
मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रा में निकले यात्री, रास्ते में कई जगहों पर उनका हुआ भव्य स्वागत
र्तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना होती बस
रजरप्पा रोड स्थित भूचुंगडीह से
इस पावन यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल के साथ रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भाजपा नेता जुगनू सिंह, चितरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद, गोला भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बरलंगा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सांकेतिक रूप से पंच तीर्थयात्रियों के पांव पखार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पुष्प वर्षा कर उन्हें यात्रा के लिए विदा किया। इस जत्थे के रवानगी के अवसर पर छत्तर दुर्गा मंडप के समीप बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी भी जुड़े और फूल वर्षाकर तीर्थाटन के यात्रियों का सम्मान किया। इससे पहले इस अभियान की शुरुआत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण से हुई। दूसरा जत्था मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अचलजामू से तीसरा जत्था बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पेटो से और चौथा जत्था बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत पदमा से तीर्थाटन के लिए यात्री गए थे ।
भक्ति और उत्साह का दिखा अदभुत संगम :
भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ढोल-तासे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके उन्हें रवाना किया। जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया। सांसद सेवा कार्यालय की ओर से यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया, साथ ही सभी को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
तीसरे जत्थे में 65 तीर्थयात्री हैं शामिल :
पांचवे जत्थे में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चितरपुर प्रखंड स्थित भूचुंगडीह
पंचायत के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं।
क्षेत्र के बुजुर्गों का तीर्थाटन का सपना हो रहा साकार, लगातार बढ़ रहा है महाअभियान का दायरा: मनीष जायसवाल
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चितरपुर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत भूचुंगडीह से इस यात्रा का “श्री गणेश” करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में तीर्थयात्रा का एक लंबा और समृद्ध इतिहास रहा है और इसे हमसभी को मिलकर संजोने का प्रयास करना ही चाहिए। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का तीर्थाटन का सपना इससे साकार हो रहा है साथ ही हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होगी। सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आप सभी को तीर्थ यात्रा में भेजने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए मैं ईश्वर के प्रति कृतार्थ हूं।
इन तीर्थ यात्रियों का रजरप्पा मंदिर, चितरपुर काली मंदिर, में अजय पटवा,अमृतलाल पटवा,शेखर पटवा बड़की पोना में विकाश कुशवाहा,रमेश दंगी,छत्तर दुर्गा मंडप में दिलीप सिंह और रामगढ़ सुभाष चौक पर विजय जायसवाल,अनमोल सिंह,सूर्यवंश श्रीवास्तव,संजय सिंह समेत अनेक लोग शामिल थे ।