आइएएस रमेश घोलप स्पेशल सेक्रेट्री के पोस्ट पर प्रमोट

Spread the love

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, फिलहाल पेयजल विभाग में हैं पदस्थापित

रांची, झारखंड : राज्य सरकार ने झारखंड कैडर के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी रमेश घोलप को पदोन्नति देते हुए उन्हें स्पेशल सेक्रेट्री (विशेष सचिव) के पद पर पदस्थापित किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। रमेश घोलप वर्तमान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थ हैं और प्रशासनिक कार्यों में उनकी छवि एक सशक्त, ईमानदार और समर्पित अधिकारी के रूप में मानी जाती है।

कई शीर्ष प्रशासनिक पद अब भी खाली

हालांकि सरकार ने प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी दिखाई है, लेकिन राज्य के कई अहम प्रशासनिक पद अब भी रिक्त हैं। कोल्हान प्रमंडल के कमिश्नर का पद बीते 75 दिनों से खाली पड़ा है। इसके अलावा, जैप-आईटी (JAP-IT) के सीईओ और आईटी निदेशक के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। प्रशासनिक सुचारू संचालन के लिए इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

कौन हैं रमेश घोलप ?

रमेश घोलप अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा और सामाजिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले रमेश घोलप ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद UPSC परीक्षा पास की थी और झारखंड कैडर में सेवा दे रहे हैं।