पिछड़े वर्गों के लिए गठित राज्य आयोग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा 

Spread the love

■ परिसदन रामगढ़ में अधिकारियों संग की बैठक 

■ स्थल निरीक्षण कर डोर टू डोर सर्वे के तहत हुए कार्यों का लिया जायजा 

 

डोर टू डोर सर्वे की जांच करते आयोग के अध्यक्ष व सदस्य

रामगढ़, झारखंड :  पिछड़ा वर्ग आयोग के  अध्यक्ष  जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तथा आयोग के  सदस्य नंद किशोर मेहता एवं  लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में आज सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरानअध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्गों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीम रामगढ़ आई है।

बैठक के दौरान टीम ने जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे, कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्ति में आरक्षण का लाभ व प्रावधान की स्थिति, पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

साथ ही टीम ने प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु में पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को दिए गया मुआवजा, नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नामांकन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में पिछड़ा वर्ग के लाभुकों की संख्या, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पिछड़े वर्गों के लाभुकों सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

परिसदन रामगढ़ में बैठक के उपरांत टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए गए दो-डोर सर्वे की जांच की गई। टीम के द्वारा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 27, 28 एवं 30 जिनमे बूथ संख्या 90, 95, 96, 99, 108, 109, 110 एवं 111 का क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया गया जिसमें सभी संबंधित बीएलओ द्वारा किए गए डोर टू डोर सर्वे कार्य सही पाए गए।