रामगढ़, झारखंड :श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में बुधवार 13 अगस्त 2025 को सत्र 2025- 26 के लिए छात्र सदन का गठन किया गया। यह समारोह किसी भी संस्था के संगठन में किसी नए सदस्य को शामिल करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस खास मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने चयनित छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए अपने काम को पूरी लगन एवं ईमानदारी से करने को कहा।
हेड बॉय के रूप में अनुराग कुमार ग्यारहवीं विज्ञान संकाय और हेड गर्ल के रूप में प्रिया कुमारी ग्यारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा का चयन किया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में छात्र लरसन कुमार महतो, सूरज कुमार, छात्रा प्रिया कुमारी एवं रोशनी राज का चयन किया गया। सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू, संयुक्त सचिव अशोक अग्रवाल ने भी सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करने को कहते हुए बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों की भी उचित भागीदारी रही।