हम देशवाशियों को आज़ादी की गरिमा बनाये रखनी है : कर्नल मानवेन्द्र सिवाच

Spread the love

झंडोत्तोलन करते मुख्य अतिथि कर्नल मानवेंद्र सिवाच (वीएसएम)

छावनी परिषद ने  छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया

रामगढ़, झारखंड : छावनी परिषद के तत्वावधान में छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल मानवेंद्र सिवाच  (वीएसएम) थे। कर्नल मानवेंद्र सिवाच ने झंडोत्तोलन किया तथा छावनी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया। अपने संबोधन में कर्नल सिवाच ने कहा कि  स्वतंत्रता दिवस हम सब के लिए एक बहुत बड़ा पर्व है क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र इसलिए बना है कि इसके लिया हमारे  पूर्वजों ने अपने प्राण न्योछावर किये और हमें आजादी दिलाई। उनके प्रति हमारे ऊपर ये जिम्मेदारी बनती है कि आज हम उन्हें याद करें और जिम्मेदारी के साथ अपने राष्ट्र को आगे लेकर चलें, राष्ट्र के तरक्की में हर नागरिक हर बच्चे का योगदान होता है। जो आदमी जो भी कार्य कर रहा हो चाहे वो एजुकेशन के क्षेत्र में हो चाहे वह प्रबंधन के क्षेत्र में हो चाहे वो व्यापार के क्षेत्र में हो चाहे वो मीडिया के क्षेत्र में हो चाहे वो फौज या सिक्योरिटी के क्षेत्र में हो। यदि हर आदमी अपना कार्य सही प्रकार से करेगा और देशभक्ति के साथ करेगा तो हमारे राष्ट्र को ऊंचाइयों तक पहुंचाने से कोई नहीं रोक सकता है । उन्होने कहा कि अच्छे नागरिक बने अच्छा कर्तव्य करें और देश के प्रति मन में हमेशा निष्ठा भाव बनाए रखें। कर्नल मानवेंद्र सिवाच (वीएसएम) ने छावनी परिषद क्षेत्र के निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

झंडोत्तोलन के बाद सिख रेजिमेंटल सेंटर के बैंड दल ने सुमधुर धुन के साथ मार्च पास्ट किया तथा सलामी दी। छावनी परिषद संचालित सातो विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी मार्च पास्ट कर सलामी दी। सलामी मुख्य अतिथि कर्नल मानवेंद्र सिवाच (वीएसएम) ने लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अधिषासी अधिकारी अनंत आकाश ने की।

समारोह में अनिल पासवान, संजय कुमार, पिंटू कुमार, एसएन राव, शंकर महतो, डॉली कुमारी, फहीम, ओमप्रकाश चौहान, उमेश प्रजापति, राजीव कुमार सिंह, लालजी महतो समेत बड़ी संख्या में रामगढ़ शहर के नागरिक मौजूद थे।