राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से होगी शुरू, 23 जिलों में चलेगी जागरूकता यात्रा

Spread the love

सासाराम (रोहतास, बिहार) :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कल रविवार 17 अगस्त 2025 से सासाराम (रोहतास) से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, वोट चोरी और विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है।

यह यात्रा करीब 16 दिनों तक चलेगी और बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का मार्ग गया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण और अंत में आरा तक फैलेगा।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का दावा है कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिलकर मतदाता सूची में अनियमितताएं कर रहे हैं जिससे गरीब और वंचित वर्गों के मतदाताओं के वोट छीने जा रहे हैं। राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक इस यात्रा को लोकतंत्र, संविधान और “वन मैन, वन वोट” के सिद्धांत की रक्षा की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित इंडिया  ब्लॉक के अन्य नेताओं ने जातिगत और सामाजिक विभाजन के खिलाफ जनता को जागरूक रहने की अपील की है।

यात्रा का संभावित कार्यक्रम

  • 17 अगस्त – सासाराम (रोहतास)

  • 18 अगस्त – औरंगाबाद

  • 19 अगस्त – गया, नवादा

  • 21 अगस्त – लखीसराय, शेखपुरा

  • 22 अगस्त – मुंगेर, भागलपुर

  • 23 अगस्त – कटिहार

  • 24 अगस्त – पूर्णिया, अररिया

  • 26 अगस्त – सुपौल

  • 27 अगस्त – दरभंगा, मुजफ्फरपुर

  • 28 अगस्त – सीतामढ़ी, मोतिहारी

  • 29 अगस्त – बेतिया, गोपालगंज, सीवान

  • 30 अगस्त – छपरा, आरा

  • 31 अगस्त – विश्राम

  • 1 सितंबर – पटना (गांधी मैदान) में रैली