रामगढ, झारखण्ड : इनर व्हील क्लब द्वारा पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ नारे के साथ औद्योगिक क्षेत्र मरार में पौधा रोपण किया। क्लब के सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से छोटी सी पहल की। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण के रक्षक ही नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के भी जीवन दाता है। पेड़ पौधे लगाने से वायु और ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, तापमान नियंत्रित रहता है और यह मिट्टी के कटाव को भी रोकते है।
कार्यक्रम के दौरान छायादार फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया जिससे वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी धूल और प्रदूषण में कमी आएगी तथा आसपास का पर्यावरण संतुलित रहेगा।
क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह न केवल वायु प्रदूषण को कम करते है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते है। उन्होंने वहां के लोगों से अपील की लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए ताकि वह पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को सुरक्षित बना सके।