आरा कोलियरी स्थित अशोक स्टोर में चोरी, छत तोड़कर 10 हजार नकद और डेढ़ लाख के सामान ले गए चोर

Spread the love

कुजू (रामगढ़): कुजू ओपी क्षेत्र के आरा कोलियरी स्थित डीएवी आरा के निकट स्थित अशोक स्टोर में रविवार 18 अगस्त 2025 रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट की छत को तोड़कर अंदर घुस कर लगभग 10 हजार रुपये नकद तथा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान ले उड़े।

दुकान संचालक अशोक प्रसाद केशरी ने घटना की लिखित सूचना कुजू ओपी को दी है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर वे अपने आवास कुजू चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने छत की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई पाई तथा दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ था।

चोर दुकान से ड्राई फ्रूट्स, घी, तेल, हॉर्लिक्स, साबुन, डिटर्जेंट तथा अन्य महंगे सामान उठा ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कुजू ओपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।

स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्र में रात्री गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।