झारखंड कैडर के आईपीएस कुलदीप दिवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

Spread the love

रांची (झारखंड) : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप दिवेदी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर ) के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ( डीओपीटी ) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन ) आधार पर की गई है और वे आगामी वर्षों तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कुलदीप दिवेदी 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब तक राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक दक्षता, जांच कौशल और अनुशासित नेतृत्व के लिए जाना जाता है।

प्रमुख पदों पर कर चुके हैं कार्य

रांची समेत झारखंड में कई जिलों के एसपी के रूप में सेवा

राज्य पुलिस मुख्यालय में प्रमुख पदों की जिम्मेदारी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनआईए में भी रहे तैनात

क्यों अहम मानी जा रही है यह नियुक्ति

केंद्रीय एजेंसी में संयुक्त निदेशक का पद बड़ी जिम्मेदारी वाला होता है। इस पद पर अधिकारी को गंभीर और संवेदनशील मामलों की निगरानी के साथ-साथ जांच टीमों का नेतृत्व भी करना होता है। कुलदीप दिवेदी की नियुक्ति को झारखंड कैडरके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जारी अधिसूचना