मांडू के पूर्व सीओ जय कुमार राम का निधन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के अंचल अधिकारी रहे जय कुमार राम का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें पीलिया (ज्वाइंडिस) हो गया था। रांची में हालात में सुधार नहीं होने से उन्हे ईलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था। जहां ईलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी थी।

मांडू सीओ के रूप में पदस्थापना के दौरान वे काफी चर्चित रहे थे। मांडू के बाद उनका तबादला रांची जिला के कांके अंचल मे अंचलाधिकारी के रूप में हुई थी। यहां भी अपने कार्यप्रणाली से जय कुमार राम काफी चर्चित रहे थे। वर्तमान में वे पलामू में पदस्थापित थे।