डीएवी भरेचनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे व वूशु प्रतियोगिता का समापन

Spread the love

कुजू, झारखंड :  अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे व वूशु खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के वाइस चेयरमैन एनके अयंगर उपस्थित हुए। विद्यालय प्राचार्य सह एआरओ जोन एफ निशिकांत कर ने मुख्य अतिथि को शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल्स देते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि खेल हमें जीवन में स्वस्थ और सुखी बनाता है। खेल से जीवन अनुशासित होता है। विद्यालय प्राचार्य ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए राष्ट्रीय स्तर के खेलों में परचम लहराने की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में बतौर आब्जर्वर डीएवी कोडरमा के प्राचार्य केके सिंह व डीएवी तोपा के प्राचार्य आरके सिन्हा उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मंच संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक सुमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक सुधीर कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।