कुजू कोयलांचल में हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकाली गई जुलूस

Spread the love

कुजू (रामगढ), झारखंड :  कुजू कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य जुलूस निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र के दिगवार तोपा, कुजू, बनवार, तोपा बस्ती, करमा, रतवे, आरा, सारूबेड़ा, डूमरबेड़ा बोंगावार समेत अन्य कई स्थानों पर निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान पगड़ी बांधकर इस्लामी झंडे के साथ निकले जुलूस में अल्लाह हू अकबर, नारे तकबीर के नारे गुंजायमान रहे। वहीं कुजू जामा मस्जिद से निकला जुलूस कुजू चौक, फोरलेन, आज़ाद बस्ती, कुजू कोलियरी,न्यू कालोनी,केबी गेट,पुराना बाजार, डटमामोड़, नयामोड़ आदि स्थानों का भ्रमण कर मस्जिद परिसर में आकर समाप्त हो गया। जुलूस में शान से लहराता तिरंगा आपसी भाईचारगी व सौहार्द का संदेश दे रहा था।