शांतिधारा फाउंडेशन ने डिवाइन ओंकार मिशन को चावल प्रदान किया

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  शांतिधारा फाउंडेशन के सौजन्य से विभिन्न सामाजिक/ धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अन्न क्षेत्रों, दिव्यांग विद्यालयों, वृद्ध/ अनाथ आश्रमों में लगातार चावल सेवा प्रदान की जा रही है ।  इसी क्रम में शनिवार को कालेज मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन में शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, तथा सात्विक अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से 108 किलो चावल सेवा प्रदान की गई ।

डिवाइन ओंकार मिशन के प्रबंधक राजेश नागी ने बताया कि कोई भूखा न रहे अभियान के अन्तर्गत गुरू नानक देव जी का लंगर चलाया जाता है । जिसमें प्रत्येक दिन दोपहर में लगभग चार सौ लोगों को बिठाकर भरपेट भोजन कराया जाता है । उन्होंने इस सहयोग के लिए शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया ।